कांवड़ शिविर में शिवभक्तों को शाही व्यंजन परोसे जा रहे हैं। नैथला मोड़ पर लगे शिविर में रोज़ाना सैकड़ों कावड़ियों को शाही पनीर, मखनी दाल, रोटी, चावल और सलाद के साथ भोजन कराया जा रहा है। मिठाई के तौर पर गरमा-गरम जलेबी, सूखा पेठा, घेवर और आइसक्रीम दी जा रही है।