बागपत जनपद में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि16/11/ 24 से भूदेव वेचर्स एलएलपी कम्पनी ने सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई वेतन कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारी शांति पूर्वक सुभाष गेट पानी की टंकी पर हड़ताल पर बैठे थे। इसी दौरान सफाई नायक क़ो ईओ केके भड़ाना ने निलंबित का पत्र भेज दिया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी l कोतवाली पुलिस फ़ोर्स के साथ समझाने गए एसडीएम अमरचंद वर्मा, तहसीलदार की सफाई कर्मचारियों की नोक झोंक हुईं l हंगामा बढ़ता देख अधिकारी वापस लोट गए l सफाई नायक सतीश ने ईओ पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया l