पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को कस्बे के राशन डीलरों ने दुकान बंद रखकर विरोध जताया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं सूरजभान, मनोज कुमार ने बताया कि पांच महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। ना ही उनका मानदेय बढ़ाया जा रहा है। इसके विरोध में वे तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं।