टीकरी में 19 मकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में लोगों ने धरना दिया। कस्बे के नसीम, मकसूद, इरफ़ान, भूरा, महमूद ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों को 1975 से आवासीय आवंटन किया गया था, लेकिन राजनीति के चलते 19 परिवार के मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को ही तहसील से टीम ध्वस्त करने के लिए पहुंच गई है। इसलिए हम यहीं महिलाओं और बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगे।