बागपत कलेक्ट्रेट में भाकियू नेताओं ने प्रदर्शन किया। भाकियू नेता विनोद चौधरी ने कहा कि पंजाब में किसानों पर लाठीचार्ज करवाना गलत है। पंजाब सरकार को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए था। किसान कर्ज में जा रहा है, लेकिन कोई किसान की परेशानी नहीं सुनना चाहता। जो किसान गिरफ्तार किए गए, उन्हें छोड़ा जाए।