फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नगर पालिका में नामित सभासदों ने ली शपथ, जुलूस के चलते शहर में लगा जाम

बागपत नगर पालिका में सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम अमर चंद वर्मा ने नामित सभासद अमित जैन, एडवोकेट आशीष सिंह, नीरज उपाध्याय, डॉ. विनय त्यागी और अंकुर गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, नीरज पंडित, भाकियू नेता प्रदीप धामा, भाजपा नेता शेखर चौहान, भाजपा नेता अक्षय चौधरी, पूर्व जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय और रामपाल धामा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के रूप में पहुंचे सभासद, शहर में लगा जाम शपथ ग्रहण समारोह में नामित सभासद जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान शहर में यातायात प्रभावित रहा। कोर्ट रोड और शौकत मार्केट क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें