बागपत के मवीकला गांव में शुक्रवार सुबह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari का अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। गडकरी सहारनपुर के गणेशपुर में आयोजित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम में जाने से पहले सुबह करीब 8:40 बजे वे मवीकला पहुंचे, जहां एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।