फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: श्रवण कुमार बने मुजफ्फरनगर के दो भाई, माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर कर रहे गंगा स्नान

कांवड़ यात्रा के दौरान माता-पिता के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुजफ्फरनगर के मांढी गांव निवासी दो भाई संदीप और रवि अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके सेवा भाव की सराहना की। संदीप और रवि ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर अपने माता राजबीरी और पिता प्रकाश को गंगा स्नान कराया। इसके बाद दोनों भाइयों ने दो पीढ़ों वाली कांवड़ तैयार की। एक पीढ़े में मां राजबीरी और दूसरे में पिता प्रकाश को बैठाकर दोनों पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका संकल्प पूरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का है। दोनों भाइयों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने उनके परिवार में सुख-शांति बनाए रखी है। अब वे अपने माता-पिता की सेवा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। माता राजबीरी और पिता प्रकाश ने कहा कि हर परिवार को ऐसे बच्चे मिलने चाहिए। बच्चों को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि माता-पिता की सेवा करने से ही जीवन सफल होता है। यात्रा में परिवार के अन्य सदस्य भी साथ चल रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के सेवा भाव की सराहना की और उनके इस प्रयास को श्रवण कुमार की मिसाल बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें