बागपत के गुफा मंदिर के पास लगे कांवड़ शिविर में मंगलवार सुबह शिवभक्तों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं को घेवर, ब्रेड, पकोड़ी, चाय, पेठा और केले का प्रसाद वितरित किया गया। भजन-कीर्तन और 'बोल बम' के जयघोष के बीच स्वयंसेवकों ने कांवड़ियों की सेवा की और भोजन व विश्राम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।