फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार

बागपत में साइबर क्राइम थाना बागपत पुलिस ने सर्च इंजन Just Dial प्लेटफॉर्म पर ग्रोसरी और सॉफ्ट ड्रिंक के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को सस्ते दामों में सामान उपलब्ध कराने का झांसा देते थे और एडवांस भुगतान कराकर ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, 24 सिम कार्ड, एक टैबलेट, दो डेबिट/एटीएम कार्ड, दो वाईफाई डिवाइस, एक अवैध हैंडमेड पिस्टल (.32 बोर), एक हैंडमेड तमंचा (.315 बोर) मय दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा एक कार AURA (UP 76 AT 1422) बरामद की गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें