बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में शनिवार की शाम को हुई बारिश से खल मंडी आर्य समाज रोड मेरठ बागपत मार्ग पर मकान में दुकानों में पानी निकासी की व्यवस्था ने होने से पानी भर गया। इस कारण दुकानदार परेशान रहे दुकानदार राजू, बिल्लू, गौरव गुप्ताने बताया कि कई बार पानी की निकासी की नगर पंचायत से व्यवस्था की मांग की जा चुकी है लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। हल्की बारिश में घरों में पानी भर जाता है। नागरिकों ने नगर पंचायत से पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है