फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन

बागपत के वात्सयान पैलेस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्यादेव गिरी महाराज, महामंडलेश्वर सत्यानंद महाराज, नीरज शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, पंकज वालिया, मनोज कश्यप तथा शरद परमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की सोच रखने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर उन्हें सबक सिखाने का काम करती है। पंडित जयभगवान शास्त्री, राजपाल शर्मा, जितेंद्र कश्यप, रवि, ओमप्रकाश, प्रवीण शर्मा, नितिन, गुड्डी कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें