फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों पर डीएम-एसपी ने की पुष्पवर्षा

बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत जनपद के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में पहुंचकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों में भी खासा उत्साह नजर आया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और मंदिर में सुचारु दर्शन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें