फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गंगोत्री में लापता भाई की याद में केदारनाथ मंदिर की कांवड़, सलामती की प्रार्थना

बागपत के दाहा गांव पहुंचे दिल्ली के नजफगढ़ निवासी शिवभक्तों का जत्था केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति वाली भव्य कांवड़ लेकर आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे वर्ष 2024 में गंगोत्री के गौमुख क्षेत्र में लापता हुए अपने भाई सूरज भोला की याद और उसकी सलामती की कामना के साथ लगातार तीसरे वर्ष यह कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। रेहड़ी पर सजी कांवड़ में 11 लीटर गंगाजल रखा गया है और उस पर सूरज भोला का फोटो भी लगाया गया है। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से अपने भाई की कुशलता की प्रार्थना करते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा जारी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें