बागपत शहर के काजीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता शहरीन (27) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहां आए मायके वालों ने पति समेत अन्य लोगो पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी बिलाल ने बताया कि उसकी तहेरी बहन की शादी वर्ष 2018 ने काजीपुरा मोहल्ले के युवक के साथ हुई थी। उसके भाइयों का काम अच्छा चलने की वजह से ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। उसको लेकर कई बार उसकी पिटाई की गई। दो सप्ताह पहले भी पंचायत में समझौता होने के बाद शहरीन को ससुराल भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने फोन करके शहरीन की हत्या होने के बारे में बताया। उन्होंने शहरीन के ससुराल वालों को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात नही की। इसके बाद बागपत आने पर उनके साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।