सावन की महाशिवरात्रि पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग डाक कांवड़ियों से गुलजार रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कांवड़िए डीजे की धुन पर दौड़ते हुए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। पूरे दिन मार्ग पर डाक कांवड़ियों का आवागमन बना रहा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों से आए शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। कई कांवड़िए बाइक पर तो कुछ अपने वाहनों के साथ तेजी से आगे बढ़ते दिखाई दिए। डाक कांवड़ देखने के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर दोघट पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुसार चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और डाक कांवड़ियों को निर्धारित डायवर्ट रूट से निकाला जा रहा है। वहीं दाहा-बरनावा मार्ग से कांवड़िए पैदल पुरामहादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।