बागपत जनपद रटौल थानाक्षेत्र में ढिकौली गांव के प्राईमरी पाठशाला में साथी बच्चों को पानी की बोतल में पेशाब पिलाने के मामले को लेकर बजरंग दल और गोवंश रक्षा दल के कार्य कथाओं ने स्कूल पहुंच जमकर हंगामा किया और बच्चों के परिजनों को गिरफ्तार करने की मांग की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत किया और पीड़ित बच्चों मेडिकल के लिए भिजवाया गया। ढिकौली गांव के प्राईमरी पाठशाला नम्बर दो में सहपाठी बच्चों ने अपने ही स्कूल के बच्चों की पानी की बोतल मे पेशाब कर पिलाने का आरोप लगा था। जिसके बाद शुक्रवार को परिजनो ने स्कूल में पहुंच जमकर हंगामा किया था। और आरोपी बच्चों के पीछे जो पडयंत्र करने वाले थे उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंच मामला शांत कराया गया था। शनिवार को फिर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सेवा प्रमुख दीपक झाड़सा और गोवंश रक्षा दल के श्याम कुमार सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओ ने प्राईमरी पाठशाला पहुंचकर शिक्षकों के साथ नोकजोक कर जमकर हंगामा किया और बच्चो को इस तरह की घिनौनी हरकत सिखाने वालो के खिलाप वह बच्चों के परिजनों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। वही पीड़ित बच्चों के मेडिकल कराने की मांग की गयी। सूचना पर थाना चाँदीनगर पुलिस स्कूल पहुची और हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।और पीड़ित तीनों बच्चों को पिलाना मेडिकल के लिए भिजवाया गया। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जो आरोपी होगा उसके खिलाफ कानूनी कारवाही की जाएगी। हंगामा करने वालो में हिंदू रक्षक बजरंग दल सेवा रक्षक दीपक, अभय मोनू ढाका, छोटू,हिमांशु,सत्यम ढाका, रोहित,चीनू,तरुण कुमार,अक्षय ढाका,अमित ढाका, अंकुश ढाका आदि मौजूद रहे।