बागपत किसान दिवस में भाकियू ने परिवहन व्यवस्था, प्रदूषण, अवैध मिट्टी खनन और गन्ना भुगतान जैसी कई प्रमुख समस्याओं को लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।