बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में भाकियू ने धरना-प्रदर्शनकिया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा चौधरी हिम्मत सिंह जिला प्रवक्ता बागपत के नेतृत्व में बिजली विभाग एसई कार्यलय पर अग्रवाल मंडी टटीरी में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें एसई को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान इंदरपाल चौधरी, करनपाल मेम्बर, अश्वनी ठाकुर, अंकित ठाकुर, प्रवीण मानव, शानू अहमद आदि मौजूद रहे।