बड़ाैत के नोरोजपुर गुर्जर निवासी एलिश को एक दिन का डीएम नियुक्त किया गया। इस दाैरान उन्होंने फारियादियों की समस्याएं सुनी। एक दिन की डीएम के पास सबसे ज्यादा समस्याएं बड़ाैत की आईं। बड़ौत एसडीएम के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। एलिश ने बताया कि वह भविष्य में डीएम बनना चाहती हैं। एलिश के पिता संजीव कुमार इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान चलाते हैं।