उत्तर प्रदेश के बागपत के दोघट कस्बे के रहने वाले हर्षित जैन अपने परिवार में छोटे बेटे हैं उनके पिता सुरेश जैन दिल्ली में विद्युत उपकरण के बड़े व्यापारी हैं उनकी माता सविता जी और ग्रहणी है और उनके भाई संयम जैन जैन हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर तैनात है और उनकी भाभी भी ग्रहणी है हर्षित जैन प्रारंभिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा बड़ौत कस्बे से पूरी करने के बाद गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 30 वर्ष की उम्र में उन्होंने सभी धन दौलत को त्याग कर संयम की रहा अपना ली उनका तिलक समारोह बामनोली गांव के जैन मंदिर में किया गया। हर्षित जैन ने बताया कि कोरोना कल में उन्होंने मोह माया त्याग कर संयम की रहा अपने का फैसला लिया था जहां कोरोना में लोग एक दूसरे से मिलने और बातचीत करने से डरने लगे थे तभी उन्होंने प्रभु की शरण में जाने के लिए मन बनाया और अब उन्होंने दीक्षा लेकर मुनि बने हैं वहीं उनके साथ दीक्षा लेने वाले उत्तराखंड के संभव जैन है जो 7 साल से रोहित मुनि की शरण में थे। अब उन्होंने दीक्षा ग्रहण की है वहीं हरियाणा के रहने वाले श्रेयस भी संयम की राह पर चल चुके हैं।