बागपत कचहरी परिसर में मुकदमे की तारीख लेने को लेकर हुए विवाद में एक अधिवक्ता प्रवीण कुमार पर अधिवक्ताओं ने हमला कर घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता का सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर घायल ने कोतवाली ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद काफी संख्या में अधिवक्ता सीएचसी में पहुंचे। घायल अधिवक्ता का कहना है कि पहले भी मुकदमे को लेकर आरोपी पक्ष ने धमकी भी दी थी।