बागपत। बड़ौत में एक युवक की दिल-दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें युवक बिजली के ट्रांसफार्मर में तार पकड़कर आत्महत्या करता नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मिनट 16 सेकेंड की सीसीटीवी वीडियो में युवक पहले मोबाइल चलाता दिख रहा है, जिसके बाद अचानक युवक ट्रांसफार्मर के तार को पकड़ लेता है, जिससे करंट लगने से जलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक गांधी रोड़ का रहने वाला 18 वर्षीय तरुण सैनी बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।