हरियाणा के पंचकुला में गुरमीत राम रहीम की पेशी के दौरान 25 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में जो लोग अबतक फरार हैं उनकी तलाश में एसआईटी बागपत पहुंची। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पर आरोपियों पर घोषित किए इनाम के पोस्टर चिपकाए और आश्रम के सेवादार को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी इनामी को आश्रम में रखा तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसआईटी की आठ टीमें पांच राज्यों में फरार इनामियों की तलाश में जुटी हुई हैं।