बागपत के केतीपुरा में कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मुन्नी बेगम के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश करते हुई दबंगो ने उनके घर में आग लगा दी। गनीमत ये रही कि पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था जिसकी वजह से पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को बचा लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों नें पहले भी मुन्नी बेगम को मारने की कोशिश की थी।