यूपी के शिक्षामित्रों का हंगामा रोके नहीं रुक रहा। मानदेय साढ़े तीन हजार से बढ़ाकर दस हजार किये जाने के बाद भी शिक्षामित्र असंतुष्ट है। बागपत में शिक्षामित्रों ने अपनी इन्हीं मांगों को लेकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने सीएम का पुतला बनाकर शवयात्रा निकालने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस और शिक्षामित्रों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें पुलिस के साथ साथ शिक्षामित्र भी घायल हो गए। मामले में दो शिक्षामित्रों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।