बागपत में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का पुतला फूंका। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के तीन तलाक और अयोध्या राम मंदिर मामले की तुलना करने वाले बयान को गलत बताया। वही इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कपिल सिब्बल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।