बागपत में पिछले दिनों हुए सुशील हत्याकांड में खुलासा करते हुए पुलिस ने विशाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। दरअसल, आरोपी की बुआ के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। जब इस बारे में विशाल को पता चला तो उसने बुआ के आशिक को मारने का प्लान बनाया।