बागपत में कार सवार बदमाशों ने एक दंपत्ति पर फायरिंग की। इस हमले में महिला की मौत हो गई। दरअसल शहर के चमरावल रोड पर ये दंपत्ति कार से कहीं जा रहे थे। तभी एक कार में सवार होकर कई हमलावर आये और इन पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने किसी भी तरह की कोई लूटपाट नहीं की। माना जा रहा है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।