पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया गया है। इसे लेकर वेस्ट यूपी में खासकर बागपत में जश्न का माहौल रहा। शहर के वकीलों, किसानों और नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह आज भी बागपत के लोगों के दिलों में बसते हैं। वह बागपत को अपना घर और लोगों को परिवार मानते थे। किसानों के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और सत्ता में रहते हुए उनके लिए कई बड़े फैसले भी लिए।
चरण सिंह से जुड़ी यादें आज भी लोगों ने संजोकर रखी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह से जुड़ी यादों को लोगों ने आज भी घरों में संजोकर रखा हुआ है। किसी के पास उनके साथ खींचे गए फोटो है तो किसी के पास उनके भेजे हुए पत्र मौजूद है।