केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न मिलने के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि मैं अब किस मुहं से मोदी को इनकार करूं।
वेस्ट यूपी में चौधरी साहब के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।