फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती थार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:23 PM IST

आजमगढ़ के अहरौला–कप्तानगंज रोड पर चलती गाड़ी के ऊपर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी ग्रामीण ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक महिंद्रा थार की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। गाड़ी सड़क पर चल रही है और युवक बेखौफ होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित युवक और वाहन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें