दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कादनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की औरंगाबाद में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।