आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा निवासी अनुराधा (35) पत्नी रंजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला एक माह से अपने मायके कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में पिता बलिराम यादव के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी कोई संतान नहीं थी, जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी।