आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव में एक युवक द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी भोपाल से अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ गांव पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाते हुए युवक के घर के बाहर डेरा डाल दिया है।