फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वायरल वीडियो में तीन अवैध असलहा रखने का दावा, जांच में जुटी पुलिस

Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST

आजमगढ़ जिले के सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व सपा व भीम आर्मी नेता एहसान खान का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एहसान खान एक कमरे में बिस्तर पर बैठे अपने समर्थकों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह कथित तौर पर अपने पास तीन अवैध असलहे होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में एहसान खान यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनके पास गाड़ी, बंगला, हेलीकॉप्टर या पैसा नहीं है और वह राजनीति में किसी निजी लाभ या व्यापारिक उद्देश्य से नहीं हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ राजनीतिक नेताओं पर भी कटाक्ष किया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो में एहसान खान निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर को तीन अवैध असलहे रखने की बात स्वीकार करते हुए देखा और सुना जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो की जांच के लिए थाना अध्यक्ष सरायमीर को निर्देशित किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एहसान खान हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, लोक संपत्ति क्षति और महामारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें