फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर खड़ंजा मार्ग को पिच सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, VIDEO

अहरौला क्षेत्र के पत्थरा बरईपुर गांव में जर्जर खड़ंजा मार्ग को पिच सड़क में तब्दील करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा बरईपुर के पत्थरा गांव में आधी से अधिक आबादी निवास करती है और आवागमन के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबा खड़ंजा मार्ग ही एकमात्र रास्ता है। यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दोनों ओर गड्ढे हैं और जगह-जगह ईंटें उखड़ गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर लगभग तीन फीट तक पानी भर जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति पूरे वर्षा काल तक बनी रहती है, क्योंकि बरईपुर में स्थित बड़े तालाबों का पानी इसी मार्ग से होकर निकलता है, जिससे सड़क पर जलभराव बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें