फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी को लेकर आजमगढ़ में दिखा उबाल, लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रगति चंद Updated Thu, 29 Jan 2026 03:13 PM IST

केंद्र सरकार के लाए गए यूजीसी के नए नियमों के विरोध में आजमगढ़ जिले में जबरदस्त आक्रोश दिखा। बृहस्पतिवार को इससे आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां केंद्र सरकार के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूजीसी के नियमों के विरोध में सुबह से ही आक्रोशित लोग वेस्ली इंटर कॉलेज में इकट्ठा होने लगे थे। यहां से सैकड़ों की संख्या में यूजीसी रोल बैक के नारे लगाते हुए युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के बाहर युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के मंदिर में भी जातिवादी राजनीति का बीज बो रही है। कहा कि यह कानून सवर्ण छात्र-छात्राओं के विपरित है। ऐसे कानून से हमेशा डर के साए में सवर्ण छात्र-छात्राओं को रहना होगा। इसके किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कलेक्ट्रेट के सामने आधे घंटे तक लोग केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कहा कि सरकार ने अभी तक सवर्णों का समर्थन देखा है, अब उसे विरोध भी झेलना पड़ेगा। कहा कि अगर यह कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो यह आक्रोश और उग्र होगा। इस दौरान सैड़ों की संख्या में जुटे सभी लोगों ने एक स्वर में विरोध किया। कहा कि केंद्र सरकार का ऐसा तानाशाह रवैया किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें