फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मनबढ़ों ने देर रात घटना को दिया अंजाम; दो की हालत गंभीर

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर रना (खपुरा) गांव में एक मनबढ़ युवक ने मेला देखकर आ रहे तीन लोगों पर चाकू के वार से घायल कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अतरौलिया बाजार निवासी आकाश (20) अपने साथी दीपक और अमित के साथ शुक्रवार की रात मेला देखने गया था। तीनों मेला देखकर रात करीब 11.30 बजे घर आ रहे थे। तभी तीन-चार की संख्या में मनबढ़ युवक पूरब पोखरा के समीप बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों उधर से गुजर रहे थे तभी उक्त मनबढ़ युवक गाली देने लगे और उन पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें