भदोही कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। फत्तूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास से दो इनामी समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 22 किलो 360 ग्राम गांजा, 1900 रूपये और बाइक बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।