सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण और सूचना का अधिकार कानून के कमजोर होते क्रियान्वयन के विरोध में आजाद अधिकार सेना ने शुक्रवार से कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरने में जिले की विभिन्न तहसीलों से पहुंचे बड़ी संख्या में पीड़ितों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।