स्वदेशी, विकास और सांस्कृतिक विरासत के मुद्दे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को बड़ा संदेश दिया। जनपद दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम का पुलिस लाइन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे नगर स्थित हरिऔध कला भवन पहुंचे, जहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत कर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ 2047 के विकसित भारत का विजन साझा किया।