आजमगढ़ के सदर तहसील के रैदोपुर मुहल्ले के लोगों ने शनिवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुहल्लेवासियों ने जिला पूर्तिअधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। मुहल्ले के लोगों के ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा राशन बांटने में कमी की जा रही हैं। हीलाहवाली एवं अनियमितता के साथ ही माह जनवरी का कोई भी राशन किसी भी कार्ड धारक को नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। जिला पूर्ती अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि जनवरी का राशन आप लोगा को नहीं मिलेगा फरवरी से आप लोग सिधारी से राशन लिजिएगा। जबकि विगत 40 वर्षों से हम अपने ही मुहल्ले में देर सबेर कम ज्यादा के आधार पर राशन प्राप्त करते चले आ रहे हैं। तमाम वृद्ध एवं असहाय मुहल्ले वासी दूर जाने में असमर्थ है। ऐसी दशा में हम प्रार्थीगण को माह जनवरी के साथ ही वर्तमान समय का राशन मुहल्ले में ही वितरीत काराया जाना आवश्यक है। हमारी मांग है कि प्रकरण का संज्ञान में लेते हुए आवश्यक जांच कराते हुए हम मुहल्लेवासियों का माह जनवरी का राशन व वर्तमान समय का राशन मुहल्ले में ही किसी अन्य के माध्यम से वितरित हो सके।