हिस्ट्रीशीटर अमरजीत यादव की बुधवार की रात जेल से रिहाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उसकी रिहाई की जानकारी के बाद जिला कारागार के आसपास लग्जरी वाहनों व लोगों का जमावड़ा हो गया। पुलिस ने अमरजीत पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने और उसे लेने आई एक गाड़ी से पांच लाख रुपये बरामद होने का आरोप लगाते हुए हिरासत में ले लिया और सिधारी थाने ले आई। पुलिस द्वारा इस मामले में अमरजीत के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।