आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान ट्रैक्टर-पिकअप चोरी करने वाले संगठित गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तमंचा, कारतूस, 6 बोरी अनाज और नकदी बरामद की है।