फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्या और लूट  के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश थी। पहली मुठभेड़ मुठभेड़ कोतवाली देवगांव क्षेत्र में  हुई। जिसमें आरोपी के बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। वह राहगीरों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, 15,000 रुपये नकद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें