दुर्वासा मेले से एक कार्यकर्ता को उठाकर रात भर अहरौला थाने में बैठाने से क्षुब्ध भाजपाइयों ने शनिवार को थाने का घेराव कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्यकर्ता को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस विरोध-प्रदर्शन में अहरौला, माहुल व पवई सहित अन्य क्षेत्रों के दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे।