उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यूपी 112 के प्रचार-प्रसार के लिए आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को यूपी 112 द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाओं, जैसे पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, नाइट स्कॉर्ट, सवेरा योजना और एक पहल के बारे में जागरूक करना है।