स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जनवरी 2026 से वेतन नहीं मिला है। करीब छह माह से भुगतान न होने के कारण इन कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परेशान कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बकाया वेतन के तत्काल भुगतान की मांग की है।