आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मुहल्ले में रह रही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर बीती देर रात लगभग 11 बजे किराए के मकान आत्महत्या कर ली। पति पूरी रात शव को लेकर बैठा रहा, सुबह पुलिस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।